भागलपुर, अप्रैल 7 -- झाझा से अरुण कुमार बोहरा की रिपोर्ट झाझा नप क्षेत्र में रेलवे कॉलोनी के रेलवे क्वार्टर स्थित एक शिक्षक के आवास का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों द्वारा घर के सामान समेत स्कूल का संगीत का साज भी उड़ा दिए जाने की एक घटना सामने आई है। घटना सोमवार रात की बताई गई है। राहत की बात यह रही कि शिक्षक के आवास का सामान एक टोटो पर लोड होता देख चंद पड़ोसियों ने पड़ोसी धर्म निभाते हुए तत्काल इसकी सूचना डायल 112 को दी। इसके नतीजे में उसी दौरान मौके पर पुलिस के पहुंच जाने से टोटो पर लदा काफी कुछ सामान हाथोंहाथ बरामद हो गया था। पुलिस ने स्थानीय पिपराडीह निवासी टोटो चालक विवेक कुमार को भी अपने कब्जे में ले लिया था। जानकारीनुसार धराए चालक ने घटना में शामिल रहे तीन बदमाशों में रेलवे कॉलोनी के ही शिवा नामक एक बदमाश की पहचान पुलिस को बताई है। मामले...