जमुई: मड़वा की घटना पर सरकार गंभीर: दामोदर रावत
भागलपुर, सितम्बर 26 -- जमुई से मनोज कुमार की रिपेार्ट इन दिनों बिहार के कई जिलों में छात्राओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ की घटना पर सरकार गंभीर है। हर मामले में 24 घंटे के अंदर कार्रवाई हुई है। उक्त बातें झाझा के विधायक और परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने शुक्रवार को परिसदन भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि जमुई में घटित घटना बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी होने के 48 घंटे के भीतर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। श्री रावत ने कहा कि समस्तीपुर में इसी तरह की वारदात के बाद प्रभारी मंत्री होने के नाते वहां के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Bihar Girls Cases LIVE: जमुई, समस्तीपुर, बांका के बाद किशनगंज का वीडियो वायरल; बेटियों के गुनाहगारों पर ऐक्शन तेज 24...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.