भागलपुर, मई 7 -- झाझा (जमुई) से संजय बरनवाल की रिपोर्ट झाझा, नगर संवाददाता। झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत नारगंजो के पहाड़ी क्षेत्र में अवस्थित गहिर जोर में एक बुजुर्ग महिला की लाश झाझा पुलिस ने बरामद की है। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पाने के बाद झाझा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की है। वहीं एफएसएल जमुई के अधिकारी भी इसकी जांच करने में जुटे हैं। झाझा के थाना अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने पूछे जाने पर बताया कि महिला का शव लगभग 2 दिन का है प्रतीत होता है। आसपास के ग्रामीणों से जानकारी लिए जाने के बावजूद कोई भी महिला की पहचान नहीं बता पा रहे हैं। जांच जारी है। पुलिस हरबिंदु पर तहकीकात कर रही है। बहरहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला स्थानीय है, आसपास के गांव की है या कहीं और की। बताते चलें कि नारगंजो रेलवे स्टेशन भी है और स...