भागलपुर, जून 8 -- झाझा से सुधांशुलाल की रिपोर्ट सड़क हादसे की फिर एक घटना सामने आई है। दो बाइकों की सीधी भिड़ंत के नतीजे में दोनों के चालकों के गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सोमवार को घटित उक्त घटना झाझा थाना क्षेत्र के बाराजोर रेलवे फाटक के पास की है। दोनों बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को इलाज हेतु झाझा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया। घायलों की पहचान झाझा के कठबजरा गांववासी उपेंद्र बेसरा और पांडु कुमार के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बावजूद उक्त दोनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज को उन्हें सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया बताया। चिकित्सक ने बताया कि दुर्घटना में दोनों युवकों के शरीर के कई हि...