भागलपुर, दिसम्बर 14 -- जमुई। नगर प्रतिनिधि जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई के तत्वाधान में रविवार को जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत कुरबाटार ग्राम में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता शिविर का विषय नालसा की बच्चों के लिए मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं तथा उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015 थी। कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता अंजनी कुमार तथा पारा विधिक सेवक दिलीप कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पैनल अधिवक्ता ने बच्चों के संरक्षण के लिए विभिन्न कानूनी अधिनियम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे राष्ट्र के भविष्य हैं तथा उनका समुचित देखभाल,उनके शिक्षण व्यवस्था व स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए हमें उनके जन्म से ही प्रबंध करना है। इसमें बच्चों के स्वास्थ्य पोषण और...