भागलपुर, सितम्बर 11 -- सिकंदरा, निज प्रतिनिधि जमुई जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने व ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशने को लेकर प्रशासनिक पहल तेज हो गई है। शुक्रवार को सिकंदरा नगर करमा रोड स्थित प्लस टू श्री कृष्ण विद्यालय के प्रांगण में सिकंदरा व अलीगंज प्रखंड के प्रधानाध्यापक व शिक्षक के बीच एक महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने खेल विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने प्रधानाध्यापकों व उपस्थित शिक्षकों और पंचायत खेल क्लबों के पदाधिकारियों के साथ संवाद कर आगामी जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता और 'मशाल' खेल प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- Pakur News: खेलो झारखंड के तहत खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित साथ ही, पंचायतों में विकसित नए खेल मै...