भागलपुर, अप्रैल 14 -- जमुई से सुधांशु की रिपोर्ट जिले में दलहन की खेती हर वर्ष विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं की चपेट में आ रही है, जिससे किसानों को लगातार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिले के कई प्रखंड में दलहन की खेती होती है। हर साल किसी न किसी कारणवश दलहन की फसल क्षतिग्रस्त हो जाता है। किसानों की उम्मीद पर दलहन की फसल नहीं उतर पा रहा है। इस साल अरहर की खेती की बात अगर करें तो जिस समय अरहर की फसल फूल पर था उस समय आंधी तूफान आ गया। हवा व बारिश के कारण अरहर की फसल खराब हो गई इसी तरह चना और मसूर की भी स्थिति कमोबेश यही रही। इस तरह से फसल का समुचित विकास नहीं हो पाता और दाने ठीक से नहीं बनते, जिससे उत्पादन घट जाता है। तेज आंधी-तूफान के दौरान पौधों के गिरने से परागण और दाना बनने की प्रक्रिया बाधित होती है, जिसका सीधा असर उपज पर पड़ता है। ओलावृ...