भागलपुर, अप्रैल 2 -- जमुई। गुरुवार को जमुई के 9 थानाध्यक्ष समेत 26 पुलिस पदाधिकारी का फेर बदल किया गया है। एसपी विश्वजीत दयाल ने जिलादेश संख्या-333/2026 जारी करते हुए संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है। पूर्व में इस संबंध में मुंगेर क्षेत्र के डीआईजी राकेश कुमार से अनुमति मांगी गई थी। पुलिस निरीक्षक संजय कुमार को झाझा थानाध्यक्ष पद से हटाकर अभियोजन कोषांग का प्रभारी बनाया गया है, साथ ही उन्हें विधि-व्यवस्था शाखा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। लाल बहादुर सिंह को झाझा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। जमुई थाना में प्रतिस्थापित तेज तर्रार सब इंस्पेक्टर राशि मलिक को गिद्धौर थाना की कमान सौंपी गई है। ओमप्रकाश दूबे को मोहनपुर थाना से हटाकर एएचटीयू का प्रभारी बनाया गया है, साथ ही मद...