भागलपुर, अगस्त 16 -- जमुई से सुधांशु बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के सड़क मार्ग से जमुई आगमन के दौरान काफिले में चल रही दो गाड़ियां आपस में भीड़ गई। जदयू के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र माहतो के थार जीप में पीछे से एक स्कार्पियो ने जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर लगने से दोनों गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि हादसे में कोई जान माल की क्षति नहीं हुई,ना तो कोई घायल हुआ। हादसा परिसदन भवन के समीप हुआ था। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार जमुई के झाझा में लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की नवनिर्मित प्रतिमा अनावरण को लेकर आयोजित मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में शामिल होने झाझा जा रहे थे। यह भी पढ़ें- निशांत के काफिले में हादसा, जदयू जिलाध्यक्ष की थार को पीछे से स्कॉर्पियो ने मार दी टक्कर कार्यकर्ताओं के द्वारा मंत्री निशांत कुमार के स्वागत...