भागलपुर, मार्च 22 -- झाझा। नगर संवाददाता नहाए खाए के साथ चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान कद्दू भात पर्व के साथ शुरू हो गया। रविवार को पर्व को लेकर व्रतियों में काफी उत्साह देखा गया। हालांकि चैती छठ कम लोगों के यहां मनाया जाता है, बावजूद जिनके घरों में भी महापर्व हो रहा है ऐसे लोगों में पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। शनिवार को व्रती अरवा चावल चने की दाल और कद्दू की सब्जी के अलावे दही एवं अन्य सब्जियां तैयार कर छठ मैया के गीत गाकर माता को अर्पित कर उस प्रसाद को ग्रहण किए। इस अवसर पर अपने परिचितों ईस्ट मित्रों सगे संबंधियों को आमंत्रित कर कद्दू भात प्रसाद के रूप में खिलाया गया। छठ मैया के धार्मिक गीत ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। व्रतियों का कहना है कि खरना को लेकर पूरी नेम निष्ठा के साथ तैयारी की जा रही है। पर्व करने वाले कई माता...