भागलपुर, अप्रैल 24 -- बरहट से राकेश सिंह की रिपोर्ट नवोदय विद्यालय बरहट जमुई के एक छात्र ने शुक्रवार को स्कूल के हास्टल के बाथरूम में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया।आनन फानन में विद्यालय प्रबंधन ने छात्र को फंदे से उतारकर सदर अस्पताल पहुंचाया जहां जांचोपरांत डाक्टर की टीम ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।छात्र के मृत घोषित होते ही सदर अस्पताल में विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों एवं परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।छात्र की पहचान अनंत कुमार के रूप में की गई है जो मूल रूप से मलयपुर थाना क्षेत्र के फुलबरिया पंडित टोला के बताए गए हैं। उनके पिता तारकेश्वर प्रसाद एक शिक्षक हैं।स्कूल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार उक्त छात्र पढ़ने में बहुत होशियार था। पिछले वर्ष माइग्रेशन के तहत वह वर्ग नवम में आसाम गया था तथा मार्च महीने में वार्षिक ...