अररिया, जनवरी 6 -- जमुई। मंगलवार को जिला विधिज्ञ संघ परिसर में संघ के पूर्व महासचिव नरदेव प्रसाद भगत की 7वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। यह केवल एक स्मृति-दिवस नहीं, बल्कि उस व्यक्तित्व को नमन करने का अवसर था जिसने अपने जीवन को न्याय, सत्य और समाजसेवा के लिए समर्पित कर दिया। जिला विधिज्ञ संघ के महासचिव अमित कुमार ने कहा कि नरदेव प्रसाद का जीवन सादगी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्भुत संगम था। वकालत के क्षेत्र में उन्होंने न केवल अपनी कुशाग्र बुद्धि और तर्कशक्ति से पहचान बनाई, बल्कि अपने सौम्य व्यवहार, सहयोगी स्वभाव और निर्भीकता से हर किसी का दिल जीता। संघ के महासचिव के रूप में उन्होंने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती और न्यायिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य किया। उनके पुत्र वरीय अधिवक्ता प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.