भागलपुर, मार्च 22 -- सिकंदरा। निज प्रतिनिधि धान अधिप्राप्ति की सुस्त रफ्तार और विभागीय उदासीनता के खिलाफ पैक्स अध्यक्षों ने लामबंद होना शुरू कर दिया है। सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र के पैक्स अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक व्यापार मंडल अध्यक्ष हरदेव प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें खरीफ विपणन सत्र 2024-25 के दौरान आ रही तकनीकी और प्रशासनिक बाधाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। बैठक में वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि जिला सहकारिता विभाग से अपेक्षित सहयोग न मिलने के कारण धान खरीद की प्रक्रिया पूरी तरह बाधित हो रही है।पैक्स प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं को साझा करते हुए बताया कि जिले में एफआरके की नियमित आपूर्ति नहीं होने से भारतीय खाद्य निगम (बीएससी) को चावल देने में भारी कठिनाई आ रही है। समय पर चावल का उठाव न होने के कारण पैक्सों के पास...