भागलपुर, फरवरी 15 -- चकाई। चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर चंद्रमंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बसबूटिया मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रहे लिपटस के पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई । इस भीषण दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सुबह करीब 8:00 बजे की घटना है। जानकारी के अनुसार जिले के सिकंदरा प्रखंड के धधोर गांव से एक ही परिवार के छह लोग महाशिवरात्रि को लेकर कार से देवघर पूजा अर्चना करने जा रहे थे। इसी क्रम में चकाई देवघर मुख्य मार्ग में बसबूटिया मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रहे पेड़ से जा टकराई । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कार सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में कार सवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.