भागलपुर, मार्च 31 -- झाझा, निज संवाददाता मंगलवार को चांय के महादलित तुरी टोला स्थित सामुदायिक भवन में राष्ट्रीय तुरी संघ की एक बैठक बोढ़न तुरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विद्यालय चलो अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। मौके पर मौजूद पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामदेव तुरी ने कहा कि सभी अनामांकित बच्चों को अभियान चलाकर विद्यालय में नामांकित किया जाएगा। पूर्व पंसस ने उपस्थित सभी अभिभावकों से आग्रह करते हुए कहा कि बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें ताकि वे शिक्षा ग्रहण कर अपना भविष्य बेहतर बना सकें। कहा कि शिक्षा के अभाव में हमारा समाज सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित हो जाता है और दलित समाज के लोग दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर होते हैं। सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा अति आवश्यक है। संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह शिक्षक नागेश्वर तुरी ने भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.