भागलपुर, अप्रैल 8 -- झाझा, निज संवाददाता। मुंगेर विवि से अंगीभूत झाझा स्थित व प्रतिष्ठित डीएसएम काॅलेज को शैक्षणिक सुदृढता प्रदान करने की दिशा में अर्से बाद एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। विवि प्रशासन द्वारा उक्त काॅलेज के राजनीति विज्ञान विभाग हेतु दो नए सहायक प्राध्यापक यथा डाॅ.जितेंद्र कुमार लालवाणी एवं डॉ.ज्योति कुमार की सेवाएं मुहैया कराई हैं। जानकारीनुसार,उक्त दोनों सहायक प्राध्यापकों का चयन बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग,पटना द्वारा हुआ था। प्राप्त जानकारीनुसार,डाॅ.लालवाणी राजनीति विज्ञान के विषय में गहन ज्ञान,शोध और विशिष्ट अनुभव के लिए जाने जाते हैं। उधर,डाॅ. ज्योति कुमार भी अपने उत्कृष्ट अकादमिक रिकार्ड और प्रभावी शिक्षण शैली के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उम्मीद की जाती है कि उक्त दोनों ही प्राध्यापकों के विशिष्ट ज्ञान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.