भागलपुर, जनवरी 30 -- खैरा। निज संवाददाता खैरा प्रखंड क्षेत्र के गरही थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मसरहंडी गांव के लोग पूजा देने के लिए झुमराज स्थान जा रहे थे। ट्रैक्टर पर दर्जनों लोग बैठे हुए थे। इसी बीच ट्रैक्टर सलैया के करबला मोड़ पर पहुंचीं की ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और एक युवक दब गया जिससे सुरेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की पहचान भगीरथ यादव के 23 साल के पुत्र सुरेंद्र यादव के रूप में हुई है। बताया गया कि सुरेंद्र यादव तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी शादी करीब एक साल पहले फुलिया देवी से हुई थी। वह छत्तीसगढ़ में एक मिठाई की दुकान में काम करता था और पत्नी की डिलीवरी के कारण करीब दस दिन पहले ही वह गांव लौटा था। परिवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.