जमुई: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की हुई मौत
भागलपुर, जुलाई 1 -- जमुई। निज संवाददाता जमुई-क्यिूल रेलखंड के मननपुर और बंशीपुर रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या-412/ 7 के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी रेल पुलिस को हुई। इसके बाद मौके पर पहुंची रेल पुलिस द्वारा मृतक युवक के शव को बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। मृतक युवक का क्या नाम है, कहां का रहने वाला है। इसकी फिलहाल जानकारी नहीं हो पाई है। युवक की आत्महत्या करने की संभावना जताई जा रही है। बताया जाता है कि ट्रेन के आगे अचानक युवक आ गया था जिससे कटकर उसकी मौत हो गई। युवक अगल-बगल के गांव का ही रहने की आशंका जताई जा रही है। इसकी सूचना रेल पुलिस द्वारा विभिन्न थानों को दी गई है। रेल पुलिस फिलहाल मृतक युवक की पहचान में जुटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.