भागलपुर, अप्रैल 12 -- जमुई से सुधांशु लाल की रिपोर्ट बाबा गणिनाथ सेवा टीम, जमुई की 45 वीं सेवा यात्रा के क्रम रविवार को शिव मंदिर परिसर अमारी में पौधारोपण एवं साफ-सफाई अभियान सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। मंदिर की सफाई में टीम के साथ साथ गांव के भी युवाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक कुंदन कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रकृति की सेवा ही सच्ची मानव सेवा है, और इसी उद्देश्य से यह अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। अभियान में हर सप्ताह नए नए सदस्य जुड़ रहे हैं। अभियान में अभिषेक कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, सोनू रावत, शेखर चौधरी सहित मंदिर के पुजारी एवं स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सबो ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कहा आइए, हम सब मिलकर प्रकृति को बचाने का संकल्प लें और इस नेक कार्य को आगे बढ़ाएं। कुंदन गुप्ता ने कहा कि अगर ...