भागलपुर, मई 18 -- झाझा से संजय बरनवाल की रिपोर्ट झाझा सिमुलतला राष्ट्रीय उच्च पथ 333 ए में डहुआ जोर पुलिया जर्जर है। चार पहिया मालवाहक वाहन नहीं गुजर पा रहे हैं। डहुआ जोर पुलिया जर्जर होने से मालवाहक वाहनों की रफ्तार थमी हुई है। कारोबारी और ग्रामीण हलकान है। मालवाहक वाहनों के आवागमन पर ब्रेक लग गया है तो वहीं कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो गया है। इस राष्ट्रीय उच्च पथ की बदहाली से लोगों में भारी आक्रोश है। जल्द नए पुल निर्माण की मांग जोर पकड़ रही है। यह भी पढ़ें- पूल बन जाने से झाझा से देवघर की दूरी हो जाएगी 20 किलोमीटर कम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...