भागलपुर, सितम्बर 25 -- झाझा, निज प्रतिनिधि। नगर क्षेत्र के झाझा पुरानी बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में भाजपा की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा बूथ संख्या 305 बूथ अध्यक्ष भैयालाल माथुरी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गीत का गायन कर किया गया। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, विचारों एवं राष्ट्रसेवा में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- जयंती पर जनसंघ संस्थापक को किया यादपंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को हुआ था। वे मेधावी विद्यार्थी थे और शिक्षा के दौरान विभिन्न परीक...