भागलपुर, अप्रैल 30 -- झाझा (जमुई) से संजय बरनवाल की रिपोर्ट झाझा, नगर संवाददाता। झाझा नगर में मुख्य सड़क पर कहीं भी जाम लग जाता है। जाम के झाम से झाझा वासी को राहत नहीं मिल पा रही है। ट्रैफिक पुलिस पदस्थापन की लोग कर रहे हैं मांग। झाझा में मुख्य सड़कों पर भीषण जाम से जनता बेहाल है। नगर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह चरमरा गई है। शहर की मुख्य सड़कों पर सुबह से लेकर शाम तक लगने वाले जाम ने स्थानीय लोगों और राहगीरों का जीना मुहाल कर दिया है। आलम यह है कि मुख्य बाजार हो या पुरानी बाजार, बस स्टैंड चौक हो या थाना रोड, दुर्गा मंदिर चौक अशोक स्तंभ बरमसिया रोड हर जगह वाहन रेंगते नजर आते हैं। नगर की हृदय स्थली कहे जाने वाले दुर्गा मंदिर चौक, अशोक स्तंभ और बरमसिया रोड, मुख्य बाजार हो या पुरानी बाजार, बस स्टैंड चौक हो या थाना रोड, दुर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.