भागलपुर, अप्रैल 22 -- जमुई से राकेश सिन्हा की रिपोर्ट बीते विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में सिकंदरा से चुनाव लड़ने वाले सुभाष पासवान को पार्टी का प्रदेश युवा अध्यक्ष बनाया गया है। उनके मनोनयन से पार्टी के कार्यकर्ताओं में हर्ष है। बता दें कि सिकंदरा के रहने वाले 43 वर्षीय सुभाष पासवान लंबे समय तक लोक जनशक्ति पार्टी से जुड़े रहे। बाद में लोजपा आर में रहकर राजनीति करने लगे। वे कई बार विधानसभा का चुनाव सिकंदरा सुरक्षित सीट से लड़ चुके हैं। उनके मनोनयन से कार्यकर्ताओं में खुशी है। उम्मीद की जा रही है कि संगठन को मजबूत बनाने में वे सफल होंगे। यह भी पढ़ें- जमुई: ई. संजय कुमार बने अवर अभियंता संघ के अध्यक्ष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...