भागलपुर, अप्रैल 5 -- सोनो।निज संवाददाता घर से भटक कर इधर उधर घूम रहा 6 वर्षीय मासूम को सूचना के बाद 112 की टीम ने पंचपहाड़ी के पास से बरामद कर थाना लाया जहां से सोनो पुलिस द्वारा उस मासूम के घर व माता पिता के बारे में पता कर भटके बालक को सकुशल उसके मां के हवाले कर दिया गया। सब इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि शनिवार अपराह्न 112 टीम को सूचना मिली की राष्ट्रीय उच्च पथ 333 पंचपहाडी के पास एक 6 वर्षीय बालक इधर उधर भटक रहा है तथा न तो वह सही सही घर का पता बता पा रहा है और न ही माता पिता का नाम ही बता पा रहा है। सूचना के बाद 112 कि टीम उस बच्चे को पंचपहाडी के पास से बरामद कर थाना लाया तथा उस बच्चे से पूछताछ कर घर का पता व अन्य जानकारी ली उस बच्चे द्वारा जो भी आधी अधूरी जानकारी उपलब्ध कराया उसी को आधार मानकर पुलिस ने भटके बच्चे को उसके माता के ...