भागलपुर, मार्च 24 -- जमुई। मंगलवार को कचहरी चौक पर भारत सरकार के गलत नीतियों के कारण गैस की किल्लत के साथ साथ गैस में प्रति सिलंडर 60 रुपए बढ़ाकर 1002 रूपय प्रति सिलंडर हो गया । जबकी काग्रेस के राज मे 450 रुपये मे सिलंडर मिलती थी। पेट्रोलियम पदार्थ में भी मूल्य बढ़ाया गया है। उज्ज्वला योजना का बहुत ढिढोरा पिटा गया जबकि उजवला योजना के लाभाथियों को बढती कीमत के कारण पुन: लकड़ी, गोइठा या पारम्परिक जलावन धूआं सहित चूल्हा जलाने के लिए मजबूर हो गए। इसी के विरोध में प्रधानमंत्री एव पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन अम्बेडकर चौक जमुई, में किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनिल सिंह के साथ पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष धर्मेन्द्र गौतम, किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नरेश सिंह, रामाश्रय सिंह, पंकज सिंह, पुषपराज, निवास सिंह,...