भागलपुर, अप्रैल 11 -- गिद्धौर से सुमन पांडे की रिपोर्ट शनिवार को गिद्धौर बाजार में लार्ड मिंटो बाजार चौक के निकट मालवाहक ट्रक एवं बाइक के टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान जमुई के प्रतापपुर गांव निवासी स्व.मोहम्मद अल्लाउदीन के पुत्र मोहम्मद निसारूद्दीन के रूप में की गयी है। घटना को लेकर बताया जाता कि घटना में घायल प्रातापपुर गांव निवासी मोहम्मद निसारूद्दीन अपने किसी रिश्तेदार के यहां सुईया जाने के लिए निकला था, कि इसी दौरान गिद्धौर बाजार में मालवाहक ट्रक ने निसारूद्दीन की बाईक में टक्कर मार दी। जिससे उनकी बाईक ट्रक के नीचे फंस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। इस घटना में घायल निसारूद्दीन शरीर के कई हिस्सों में चोटें आयी हैं। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से ईलाज हेतु दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ला...