भागलपुर, अप्रैल 28 -- गिद्धौर से सुमन पांडे की रिपोर्ट गिद्धौर के पतसंडा पंचायत वार्ड पांच में उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास बना ग्रामीण पुलिया अब लोगों के लिए आवागमन में बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। तीन मुहाने पर बना यह पुलिया जगह जगह से टूटकर जर्जर हो चुका है। जिससे दोपहिया से लेकर चारपहिया वाहन तक को रोजाना गुजरने में भारी दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं हुआ था। अब भारी वाहनों के दबाव से पुलिया और भी दरक गई है। सड़क से पुलिया की ऊंचाई अधिक होने के कारण वाहन अक्सर फंस जाते हैं। यह भी पढ़ें- 20 साल से जर्जर पुलिया बनी खतरा, हर दिन हजारों की आवाजाही दोपहिया वाहन, स्कूल बस और सवारी टेंपो तक यहां दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। ग्रामीण रामानंद सिंह, राजू राम, निर्भय कुमार, रॉकी कुमार, न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.