भागलपुर, जनवरी 30 -- जमुई । हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के विभिन्न गांवों में इस साल काफी ठंड के बढ़ते प्रभाव के कारण केले के खेती में ज्यादा नुक्सान होने की बात सामने आ रही है। पौधों में कई बिमारी लग गया। बिमारी होने के कारण केले के पत्ते काले पड़कर गलने लगे थे और धीरे-धीरे नष्ट होकर गिर जा रहे हैं। पत्तियों के खराब होने से पौधों की वृद्धि रुक गई है, जिससे केले के पौधे कमजोर हो गया और उनमें लगने वाले फल छोटे आकार के रह जा रहे हैं। इसका सीधा असर केले की पैदावार पर पड़ रहा है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है। कुंदरी, दौलतपुर सहित दर्जनों गांवों में केले की फसल कई रोग से प्रभावित बताई जा रही है। किसानों के अनुसार, कई खेतों में पौधे पूरी तरह झुलसकर गिर रहे हैं, जिससे तैयार होती फसल भी बर्बाद हो रही है। इससे किसानों की मेहनत औ...