भागलपुर, फरवरी 6 -- जमुई। गुरुवार को झाझा थाना में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान किन्नरों ने जमकर हंगामा किया। अचानक हुए हंगामे से थाना में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जबकि पुलिस पदाधिकारी और जवान मूकदर्शक बने रहे। दो किन्नरों ने आरोप लगाया कि रजला बाजार में एक मनचले युवक ने उनके साथ छेड़खानी की तथा आपत्तिजनक तरीके से छूने का प्रयास किया। विरोध करने पर युवक ने कुल्हाड़ी लेकर जान से मारने की धमकी दी और मारपीट भी की। पीड़ित किन्नरों का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने कई बार डायल 112 पर फोन कर पुलिस सहायता मांगी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। किन्नरों ने बताया कि छेड़खानी की घटना के बाद वे युवक के घर जाकर उसकी मां और परिजनों को जानकारी दी, जहां युवक के परिजनों ने माफी मांग ली। इसके बाद किन्नर अपनी टोली के साथ रजला बाजार में रोजमर्रा क...