जमुई: किउल नदी में खनन के गड्ढे ने ली 13 साल की रिया की जान
भागलपुर, अगस्त 24 -- जमुई से सुधांशु की रिपोर्ट सावन माह की अंतिम सोमवारी पर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए क्यूल नदी में स्नान करने पहुंचा एक परिवार उस वक्त मातम में डूब गया, जब बालू खनन के बाद बने गहरे गड्ढे ने 13 वर्षीय रिया कुमारी की जान ले ली। बेटी को डूबता देख मां और भाई उसे बचाने नदी में उतरे तो वे दोनों भी गहरे पानी में फंस गए। ग्रामीणों ने किसी तरह मां और बेटे को बचा लिया, लेकिन रिया को नहीं बचाया जा सका। करीब ढ़ाई से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसका शव बरामद किया गया। दरअसल, जमुई शहर से सटे क्यूल नदी के स्मारक घाट के पास बालू खनन के लिए टेंडर कराया गया था। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि खनन के दौरान निर्धारित मानकों की खुलेआम अनदेखी की गई और संवेदक द्वारा पोकलेन मशीन से नदी के अंदर मनमाने तरीके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.