भागलपुर, मार्च 1 -- बरहट, निज संवाददाता पुलिस महकमे में कार्यकुशलता और कानून की समझ को परखने के लिए पुलिस अधीक्षक की ओर से एक अनोखी पहल की गई। उनके निर्देश पर जिले के सभी थानाध्यक्षों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें नए आपराधिक कानूनों से जुड़े सवाल पूछे गए। कुल 50 अंकों की इस परीक्षा में सभी थानाध्यक्षों ने भाग लिया। परीक्षा परिणाम घोषित होने पर बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 में से 47 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रभावित होकर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने उन्हें 1000 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया और उनके कार्य के प्रति समर्पण की सराहना की। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस तरह की पहल से पुलिस अधिकारियों की कानूनी समझ मजबूत होगी। जिससे जांच की गुणवत्ता बेहतर होगी और जनता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.