भागलपुर, अप्रैल 7 -- चन्द्रमंडीह से निर्मल कुमार वत्स की रिपोर्ट बिती शाम अचानक आए तेज आंधी तूफ़ान के साथ ओलावृष्टि से प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में सैकड़ों एकड़ जमीन में लगे गेहूं के साथ दलहन, तेलहन की फसलें बरबाद हो गई, वाहिं खेतों में लगा गरमा फसल साग सब्जियों के नाजुक पोधों को भी काफी नुकसान हुआ है। जिससे किसान काफी मर्माहत हैं। मुरली बर्मा, तुलसी बर्मा, कपिल साह, राजू बर्मा, घनश्याम बर्मा, कांग्रेस बर्मा, दारो बर्मा, च्ब्बनी बर्मा सहित प्रखंड के दर्जनों किसानों ने बताया कि अचानक आए ओलावृष्टि से खेतों में लगे साग सब्जियों के पोधो को काफी नुकसान हुआ है। खेतों में लगा कद्दू, खीरा, ककड़ी, भिंडी , टमाटर, करेली इत्यादि के लतों में अब भरपूर मात्रा में फूल फल लगा था जो ओलावृष्टि के कारण नश्ट हो गया है। वहीं किसान बीरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि ग...