भागलपुर, अप्रैल 24 -- जमुई से राकेश सिन्हा की रिपोर्ट बीते 20 अप्रैल से लापता बरहट थाना अंतर्गत गुगुलडीह के टेंट व्यावसाई कुंदन कुमार का अब तक कोई पता नहीं चला है। शुक्रवार को उनके पिता विजय मंडल एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण एसपी से मिलने समाहरणालय पहुंचे थे। ग्रामीणों ने कहा कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। कुंदन कुमार बहुत ही सीधा-साधा लड़का है। टेंट का व्यवसाय करता है। 20 अप्रैल को वह लक्ष्मीपुर थाना के मटिया मोहनपुर गांव गया था। अंतिम बार उसे वहीं देखा गया। उसके बाइक की चाबी वहीं से मिली थी। उसके बाद से उसका फोन बंद है। ग्रामीणों ने आशंका जाहिर किया कि हम सभी ग्रामीण डरे हैं। यह भी पढ़ें- मोबाइल दुकानदार पर रॉड से हमलाकर किया फायर अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

हिंदी हिन्दुस्तान...