भागलपुर, फरवरी 14 -- जमुई। श्रम अधीक्षक, जमुई की अध्यक्षता में संयुक्त श्रम भवन, जमुई के सेमिनार हॉल में तृतीय श्रम अधिकार दिवस 2026 के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन श्रम अधीक्षक, फैक्टरी इंस्पेक्टर, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र एवं सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्रम अधीक्षक रतीश कुमार के द्वारा बताया गया कि बिहार प्रवासी कामगार ऐप से श्रमिकों को सहायता एवं सुरक्षा प्रदान की जा रही है। प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा और दुर्घटना के समय मिलने वाली सहायता पर विस्तार से चर्चा की गई। उनके द्वारा बताया गया कि वर्तमान में पंजीकृत प्रवासी श्रमिकों को प्रवासी योजन संशोधित 2026 के अंतर्गत श्रमिकों के मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को 4 लाख की आर्थिक सहायता म...