भागलपुर, मार्च 22 -- सिकंदरा। निज प्रतिनिधि पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद ने नवरात्र के दौरान प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थलों में सुमार सिकंदरा प्रखंड के मां नेतुला मंदिर कुमार पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। अपने परिजनों के साथ पहुंचे न्यायमूर्ति ने मां के दरबार में माथा टेकते हुए क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और अमन-चैन की कामना की। वही माता के दरबार से निकलकर मंदिर परिसर में ही माता के बगल में बने शिव मंदिर में भी पूजा अर्चना की। बताया जाता है कि लखीसराय जिले के तरहारी गांव निवासी न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद कीइस मंदिर में गहरी आस्था है। मंदिर पहुंचने के बाद उन्होंने पूरे प्रांगण का भ्रमण किया और परिसर में स्थित अन्य देवी-देवताओं के मंदिरों मैं भी जाकर श्रद्धा निवेदित की। इस दौरान मंदिर न्यास कमेटी के अध्यक्...