भागलपुर, मार्च 19 -- जमुई, नगर प्रतिनिधि। जिले के सदर प्रखंड के अमरथ स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में गुरुवार को छात्र-छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ब्रह्म कुमारी संस्था के सहयोग से महाविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित हुआ। कार्यक्त्रम का शुभारंभ ब्रह्म कुमारी के प्रतिनिधियों, प्राचार्य एवं संकाय सदस्यों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इसके पश्चात सत्र का औपचारिक आरंभ हुआ जिसमें मुख्य वक्ता ब्रह्म कुमारी जयश्री एवं ब्रह्म कुमारी प्रियंका ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक किया। उन्होंने तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच तथा मानसिक संतुलन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। सत्र प्रात: 11:00 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें विभिन्न विभागों ...