भागलपुर, फरवरी 1 -- जमुई। भारत सरकार के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वित्तीय वर्ष 2026- 27 के लिए संसद पटल पर प्रस्तुत आम बजट विकसित भारत 2047 का नीतिगत ब्लूप्रिंट सह रिफॉर्म एक्सप्रेस है। उक्त बातें केकेएम कॉलेज के स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गौरी शंकर पासवान ने कही. उन्होंने कहा कि रिफॉर्म एक्सप्रेस (बजट ) सुधारो में निरंतरता, नीति में स्पष्टता और क्रियान्वयन में गतिशीलता को दर्शाता है। आम बजट आंकड़ों का पुलिंदा नहीं, बल्कि रिफॉर्म एक्सप्रेस है, जो नीति, निवेश और नवाचार को एक साथ लेकर आगे बढ़ा रहा है। रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार आम बजट सुधारों की तेज रफ्तार का संकेत है। नीति जब दिशा दे और सुधार गति दे तब बजट रिफॉर्म एक्सप्रेस बन जाता है। जो बजट कल नहीं, बल्कि आने वाले दशकों को देखें वही रिफॉर्म एक्सप्रेस कहलात...