भागलपुर, मई 4 -- गिद्धौर से सुमन पांडेय की रिपोर्ट थाना क्षेत्र के महुली नदी घाट से अवैध बालू खनन व तस्करी के दौरान गिद्धौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर वाहन नंम्बर बी आर 46 - जी- 5190 को जब्त किया है । जब्त वाहन कोल्हुआ के महुली जीएनएम कॉलेज नदी घाट से दिन के उजाले में बालू उठाकर कर खुलेआम तस्करी हेतु परिवहन कर ले जा रहा था। सूचना मिलते ही मामले में थानाध्यक्ष राशि मालिक के नेतृत्व में पुलिस टीम के अवर निरीक्षक मनीष कुमार द्वारा दल बल के साथ जीएनएम कॉलेज महुली नदी घाट पहुंच मामले में पुलिसिया कारवाई करते हुए अवैध तस्करी के लिए बालू लोड कर जा रहे ट्रैक्टर वाहन को भागने के क्त्रम में पकड़कर जब्त कर लिया। जब्त ट्रैक्टर वाहन के संदर्भ में थानाध्यक्ष राशि मालिक ने बताया कि अवैध बालू खनन गैर कानूनी है। चोरी छिपे अवैध तरीके से ब...