भागलपुर, सितम्बर 25 -- झाझा,निज संवाददाता रेलवे ने आने वाले दिनों में दुर्गा पूजा,दीपावली एवं छठ जैसे महापर्वों के दौरान यात्रियों की अत्यधिक भीड़ का दबाव होने की संभावित सूरत का संज्ञान लेते हुए,स्पेशल ट्रेनों की शृंखला में एक और नई ट्रेन का इजाफा किया है। 05047/05048 नंबरों वाली उक्त नई स्पेशल ट्रेन कोलकाता और बनारस के बीच चलेगी। मिली जानकारीनुसार,अप दिशा में उक्त ट्रेन कोलकाता से आगामी 07 अक्टूबर से 25 नवंबर तक के प्रत्येक बुधवार के पूर्वाह्न 8.25 बजे खुलकर अगली सुबह 4.15 बजे बनारस पहुंचा करेगी। जबकि डाउन दिशा में यह ट्रेन बनारस से 06 अक्टूबर से 24 नवंबर तक के प्रत्येक मंगलवार के पूर्वाह्न 10.45 बजे प्रस्थान कर अगली सुबह 6.15 बजे कोलकाता पहुंचा करेगी। यह भी पढ़ें- बनारस से कोलकाता को चलेगी फेस्टिवल स्पेशल बताया गया है कि ट्रेन में वातान...