सीतामढ़ी, अगस्त 4 -- जमुआ में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित, डिजिटल बैंकिंग की दी जानकारी बैरगनिया। प्रखंड के जमुआ गांव में राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जमुआ पैक्स अध्यक्ष पूरन प्रसाद शाही ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों एवं किसानों को डिजिटल बैंकिंग, वित्तीय प्रबंधन तथा विभिन्न सरकारी वित्तीय योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।

वित्तीय साक्षरता का महत्व द सीतामढ़ी सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक, शाखा बैरगनिया के शाखा प्रबंधक जोहेल अख्तर ने कहा कि बदलते समय में वित्तीय साक्षरता प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है। उन्होंने सुरक्षित डिजिटल लेनदेन, ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं तथा वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। साथ ही प्रधानमंत्री स...