गिरडीह, दिसम्बर 26 -- जमुआ। जमुआ प्रखंड क्षेत्र में समस्याएं अनगिनत है। शिक्षा, स्वास्थ्य,सड़क एवं बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। जमुआ प्रखंड की करीब चार लाख की आबादी है। लेकिन स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर इस प्रखंड में कोई व्यवस्था नहीं है। खासकर महिला चिकित्सकों का टोटा है। यही वजह है कि महिला मरीजों को गिरिडीह,धनबाद अथवा रांची जाकर महिला चिकित्सकों के पास अपनी पीड़ा कहनी पड़ती है। जमुआ में लगभग 16 करोड़ की लागत से अस्पताल भवन बनकर तैयार है। पर डॉक्टरों की कमी और उनकी बेरुखी के कारण अधिकांश मरीजों को तत्काल रेफर कर दिया जाता है। दांत के मरीजों के लगभग लाखों रूपये का उपकरण इस अस्पताल में मौजूद है। पर कोई डेंटल डॉक्टर नहीं है। शिक्षा की स्थिति भी बदतर है। प्रखंड क्षेत्र में एक मात्र लंगटा बाबा कॉलेज मिर्जागंज में स्थापित है, प...