गिरडीह, अप्रैल 20 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ में बाबा परशुराम की जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। खरगडीहा से सैकड़ों दो पहिया और चार पहिया वाहनों में सवार लोग जयकारा लगाते हुए जमुआ थाना तक पहुंचे। बाद में बाजार में ही कार्यक्रम कर भगवान परशुराम के नीति सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर द्वारपहरी मठ के महंत गौरवानंद, छोटे सरकार, मारुतिनंदन शास्त्री, सुरंजन सिंह, राजेंद्र राय सहित अन्य वक्ताओं ने अपने संबोधन में लोगों से सत्य, न्याय और ईमानदारी के रास्ते पर चलने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार, शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता परशुराम जी साहस, त्याग और धर्म रक्षा के प्रतीक हैं। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम न्याय, साहस और सत्य के प्रतीक यह पावन पर्व हमें सत्य और न्याय के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। उन्हें...