गिरडीह, मई 19 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जहां एक ओर बेहतर पुलिसिंग के दावे किए जा रहे हैं वहीं बाइक चोर इन दावों को चुनौती दे रहे हैं। आए दिन हो रही बाइक चोरी की घटना से बाइक ऑनरों की नींद उड़ी हुई है। हालत यह है कि औसतन सप्ताह या महीना में कहीं न कहीं कम से कम एक बाइक चोरी हो जा रही है। यह आंकड़ा तो महज जमुआ बाजार का है। जबकि ग्रामीण इलाकों की तस्वीर कुछ और है। बाइक चोरों पर लगाम कसने की पुलिस के पास कुछ खास योजना नहीं दिख रही है। मसलन चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो चले हैं कि जमुआ स्थित इको पार्क के सामने, जमुआ ब्लॉक परिसर, चितरडीह स्थित साप्ताहिक हाट परिसर, जमुआ बाजार से भी बाइक कभी भी चोरी हो जा रही है। यह भी पढ़ें- हाइस्कूल सब्जी मंडी से बाइक की चोरी, केस दर्ज बताते चलें कि रोजमर्रा के कामगारों के आवागमन का सुलभ जरिया बाइक की हो रही लगातार च...