गिरडीह, मार्च 16 -- सियाटाड़/झारखंडधाम, हिटी। जमुआ विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य शिक्षा के विस्तार को लेकर नर्सिंग कॉलेज स्थापित करने की मांग जमुआ विधायक मंजु कुमारी ने विधानसभा में उठाई है। कहा कि गिरिडीह जिले के जमुआ और देवरी प्रखंड में एक भी सरकारी नर्सिंग कॉलेज नहीं है, जिसके कारण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को मजबूरी में महंगी निजी संस्थानों की ओर रुख करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के कई प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं केवल संसाधनों की कमी के कारण नर्सिंग जैसे महत्वपूर्ण व्यावसायिक पाठ्यक्रम से वंचित रह जाते हैं। यदि जमुआ में सरकारी नर्सिंग कॉलेज की स्थापना होती है तो क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर बेटियों को स्थानीय स्तर पर सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...