गिरडीह, अप्रैल 10 -- जमुआ। बिजली चोरी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की सतर्कता टीम ने जमुआ थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान खरगडीहा, परगोडीह और चांदडीह गांवों में अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए 11 लोगों को चिन्हित किया गया। सभी के विरुद्ध जमुआ थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। सहायक विद्युत अभियंता राम सुंदर राम के निर्देश पर गठित टीम में मो. सरफराज आलम, रोहित कुमार वर्मा और प्रकाश कुमार पंडित शामिल थे। टीम ने संबंधित गांवों में औचक निरीक्षण किया, जहां कई घरों और एक वाणिज्यिक परिसर में नियमों का उल्लंघन करते हुए बिजली का अवैध उपयोग पाया गया। कार्रवाई के दौरान जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, उनमें इकबाल शेख, गायत्री देवी, मो. बादशाह शेख, कृष्णा साव, चिन्तामन दास सभी खर...