जमुआ प्रखंड मुख्यालय में भाकपा माले ने किया धरना-प्रदर्शन
गिरडीह, जून 2 -- जमुआ, प्रतिनिधि। सोमवार को भाकपा माले द्वारा जमुआ प्रखंड मुख्यालय में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना के पूर्व सड़कों पर प्रदर्शन किया गया। मांग पत्र के माध्यम से पार्टी ने प्रखंड क्षेत्र में व्याप्त जन-समस्याओं, भ्रष्टाचार और बंद पड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं को अविलंब दुरुस्त करने की मांग की गई है। मौके पर भाकपा माले के जिला सचिव अशोक पासवान, जिला परिषद् सदस्य विजय पाण्डेय, इंकलाब नौजवान सभा के जिला उपाध्यक्ष असगर अली, प्रखंड सचिव मनोवर हसन बंटी, उपप्रमुख रब्बुल हसन रब्बानी, रीतलाल प्रसाद वर्मा आदि मौजूद थे। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना का ऑनलाइन पोर्टल लंबे समय से बंद है, जिससे जरूरतमंद महिलाएं इस योजना के लाभ से वंचित हैं। यह भी पढ़ें- मांगों को ले भाकपा ने किया विरोध-प्रर्दशन पार्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.