गिरडीह, मार्च 14 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ स्थित पीडीएस गोदाम का शुक्रवार को प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव और सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद यादव ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में कई तरह की अनियमितताएं सामने आने पर दोनों प्रतिनिधियों ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को कड़े शब्दों में फटकार लगाई तथा कार्य संस्कृति में सुधार लाने का निर्देश दिया। सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि होली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के दौरान भी गरीबों का राशन गोदाम में पड़ा रह गया, जबकि समय पर उसका वितरण होना चाहिए था। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर गरीबों के लिए आए अनाज का वितरण क्यों नहीं किया गया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गरीबों की पीड़ा को समझते हुए राशन वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करना जरुरी है। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि ...