गिरडीह, जून 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आमंत्रित सदस्य उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी गिरिडीह को पत्र लिखकर जमुआ और धनवार प्रखंड में चल रहे पुराने बैकलॉग को अविलंब सुधारने की मांग की है। पत्र में कहा कि धनवार प्रखंड के महेशमरवा पंचायत में डीलर जयराम साव की दुकान आवास महेशमरवा, ग्राम-तिलैया में कर दिया गया था। अब महेशमरवा पंचायत के कार्डधारी को सभी डीलरों में बराबर करके बांट दिया जाए, ताकि जयराम साव वृद्धावस्था में घर से नजदीकी कार्डधारियों को राशन बांट सकें। उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने बैकलॉग सुधारने और कार्ड संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। यह भी पढ़ें- कुचाई : राशन वितरण में गडबडी को लेकर युवा कांग्रेस ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन उपेंद्र सिंह ने बताया कि धनवार...