गिरडीह, मई 13 -- ​जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर मंगलवार रात अपराधियों ने बुजुर्ग दंपत्ति से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। मंगलवार रात 8.15 बजे के करीब अपराधी ग्राहक बनकर बंशी साव की दुकान पहुंचे। दुकान बंद थी। इस दौरान चावल खरीदने के बहाने दुकान खुलवाई। दुकान खुलते ही अपराधियों ने बंशी साव के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बीच बंशी को बचाने के लिए उनकी पत्नी दौड़ी तो बेखौफ अपराधियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस दौरान अपराधियों ने​ दुकान के गल्ले से Rs.50 हजार नगद लूट लिए। ​महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। ​वारदात के बाद दुकान के पिछले रास्ते से अंधेरे का फायदा उठाकर अपराधी फरार हो गए。 यह भी पढ़ें- जमुआ थाना से 200 मीटर की दूरी पर बुजुर्ग दंपति से लूटपाटजांच में जुटी पुलिस ​सूचना मिलते ही जमुआ पुलिस मौके पर पहुंची।...