बांका, मई 5 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। बूंद-बूंद से घट भरे, व्यर्थ न जाने देय। जल ही जीवन मूल है, इसका मान करेय॥ प्रस्तुत पंक्तियों को जिले भर के तमाम विद्यालयों में बच्चों के पाठ्य पुस्तक में खूब पढ़ाया जाता है। ताकि वे जल संरक्षण के लिए सदैव सजग रहे। मगर मौजूदा स्थिति यह है कि, शहर में ही प्रतिदिन सैंकड़ो लीटर पानी बेवजह बर्बाद हो रहा है जिसे देखने वाला कोई नहीं है। दरअसल, शहर के बीचोबीच खादी भंडार के समीप मौजूद जमुआ जोर पुल पर पाइपलाइन लीकेज की समस्या पिछले करीब एक महीने से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसे ठीक करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जबकि पाइपलाइन से लगातार हो रहे रिसाव के कारण प्रतिदिन सैकड़ों लीटर शुद्ध पानी पुल पर ही बहकर बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह समस्या धीरे-धीरे गंभीर रूप लेती जा रही है, लेकिन संबंधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.